Sunday, 1 November 2015

Dreams are Informer to Bigger : move in carefully

Whenever divided subject (s)  encircling to mind , before intoxication snatch from you ; to you , remind  TO SELF the subject is from mind not mind is from subject . And soon Vision get developed to see beyond subject and stand out of subject to see the subject , as united "ONE" .
Wherever  you are , Stop ! and restart to enfold . make sure re-rolling should be more neat from before .


A very seed-form-experience sharing, it may get pointer to any one  :-

Knowing is much older , but experiencing each time is new .. ( here is two type of knowing / experiencing one is of mind and other is of soul, mind knowing is temporary but soul knowing little older so here is also mind knowing and soul knowing both goes together) ..... 

It also the declaration for all previous experiences or knowing was immature in front of  new encounters ..... ( may be alike earlier experiences this one also small in front of another bigger ).

The Dream  and  their  understandings are  also indication of growth  and maturity of Soul on walking upon designated  life-path .

Read Below  in Both sense  as mature soul  experience  through body and as  mind routine  work through Body . 

" In Yesterday Night , I slept well ( by choice ) and involve in sleep / dream according to choice , i feel in sleep when situation get worst than how to escape was with mind ( for some extent ) to use that trick i came out so that dream further move ahead  towards conclusion .. and again in Ignorance its difficult to come out from extra sweet dream or revengeful dreams or fearful dreams  due to honest performance and attachments ( cos many work have to done in dreams as responsible person truly as we are  in actual , than after wake up child heart / mind wants to go back again to perform in full but cant / or some time can go back if sleep is not fully finished ) . Yesterday ; i learned more and more get experienced that what is the meaning and knocks through sleep ! what is the concept of willingness to enter healthy and healthy willingness to exit ! and how is the frequencial condition where 'the master' mind of body allow to body to come out willingly from sleep and here Soul is in pure consciousness state ( in daily wakings she doesn't effected ) and she is only vibrate on knocking of her basic attitudes / pulse which she has before of birth in her bag ... "

Beloved says,' reality weaved in process naturally , knocking to each , once in every day , to show reality in front of you . its upon you whenever you take signals rightly .' Some how human-birth is more active and developed of mind  and senses, So ; more possibilities and more responsibilities  also granted . mind and senses combo have most but developed and responsible not have as human , upon earth .

Beloved also assuring us through daily communications ,'   not difficult to move in past lives willingly and also not difficult to leave life willingly , once you experience well , how to go inside the dream and wakeful watching that how dreams are moving in front of consciousness , The process is just alike .'  So that Gurus always prescribed  from very basic  to touch the basics  of nature  Is Breath , naturally . Meditation is  first and last source  of concentration .  The easiest  and simplest way to  come out  from complications of mindedness-seasonings and  touch the entity or to move in Simpler. 

And Once ; anyone touched that process from core , the pure consciousness get ready to go in and go out willingly just alike ( Bhishm Pitamah is one of the popular and finest available example in human history ) any other Brilliant Soul . If each can go to sleep and wake up for work daily than each soul have quality to move-in willingly in Maya world (as birth) and willingly not only awake willingly come out from Maya (cos this this soul working / play junction ) as mind have via body in sleep . Once mind understand this is only dream and going to finish ..... further life is wait for responsible works . man getup easily and forget about last dream . Only effort-fully and for purposefully reminders man can call back to dream and gradually and slowly man can enter also ... as man can remind again dream , same way soul can remind her past dream ( life ) if past knots in form of forcing elements are painful . and either for soul or for mind this can do only through body... Cos ; Body & Senses Involves in and for to both .

Those ; who experienced , they find existence and meaning , those not touched they feel mystery / magic behind . Though nothing is complicated , That real world is much simpler than this mind born complicated world.


note : here as usual many minds and many receivers according to available  seasoned antenna ... to understand and just for intro for beginners, one can start with basics of self ... as anyone know , just knowing is enough to open the mystery .... cos cant control basics ... nature is powerful and above of human .. we are not from subject the various subjects are divisions of our minds to get them more effectively  , same as ; we are from earth .... earth not from us , she bear to us ; for cause ( otherwise she has very changeable nature for whom is not to fit ) , and we bear to the subject (s) ; for cause  ( so that subjects  are survives , we also have same mother nature of changeability  which is not to fit for us .Human mind is very fix for objects really do not want to any change but very flexible about subject , funny balance  is  nature is  very changeable  with object as well as subject so all human effort goes to in balancing of efficiency  of subject and  maximum life of object  after that  holds get lose and  nature established  again and again  much stronger than human  anyway .)

wakeful morning to all Friends !
Good wishes  to all. 

Wednesday, 21 October 2015

सत्य मार्ग के प्रकाशस्तंभ

स्व-केंद्र  से जुड़ के बार बार प्रयास पूर्वक जुड़े ही रहना है ,


ये सुनने पे  प्रथमदृष्टा बहुत सरल आभासित होता  है , किन्तु इसकी  दुष्करता एक अभ्यासी ही जान सकता है।  मन बार बार  हर स्तर  पे भटकता है  सिर्फ अज्ञानी  का ही नहीं  ज्ञानी का भी  भटकता है , हाँ ज्ञान के प्रभाव से इसका प्रभाव्  का आवरण  क्षेत्र  अज्ञानियों के आवरण  क्षेत्र कम घना होता है।  
उस पल अंधकार का एक स्तर और  बढ़ जाता है की मन को आभास होता है की "मैं" केंद्र से जुड़ा हूँ ,  अपना  मान सम्मान प्रतिष्ठा  प्रतिस्पर्धा तर्क वितर्क और कुतर्क तक  के स्तर प्रवेश पाते है , निष्कर्ष स्वरुप  उसकी आतंरिक  उठापटक निरंतर  जारी है, विषय बदल सकते है  पर युद्ध नहीं , साथ ही  जिज्ञासाओं तथा उनके  पूर्वनिर्मित  या रोज के मेल मिलाप से बने बनाये समाधान भी शामिल है । अभी भी उसका अधिकतम या सूक्ष्तम् कार्य  आलोचना समालोचना और  घाटे नफे के व्यवहार में लिप्त है  भले ये घाटा नफा  अब आध्यात्मिक हो चूका हो। सिर्फ मन ने कलेवर बदले है … सावधान ! ज्ञान की राह सही है  पर भटकाव भी है जो आगे संकट में  डाल सकता है ( यदि सत्य को पाना जारी रहता है ) और यदि भटक गए तो  फिसलन भी  घनी है । 

चूँकि सत्य  अखंड एक ही है अन्य सब सत्य की राह के प्रकाशस्तंभ  है , ऐसे सत्य की राह के प्रकाश स्तम्भों  के आगे प्राप्ति के अनुभव इस प्रकार है :-

* जब सारे मायाजाल नाम की कुम्भी को काटते  हटाते  प्रकाश का दीपक  लिए  घने काले जल के निम्नतम स्तर से  आप ऊपर को बढ़ रहे होते है। जहाँ  प्रथम बार  आपको इस दिव्य प्रकाश के होने का आभास होता है  वही  किसी अभ्यासी के अभ्यास का पहला शुरूआती कदम भी है , जहाँ से वो अपनी अध्यात्म की यात्रा का आरम्भ करता है और जिसका दैहिक अंत परम के विस्तार  में खो जाता है। यही अंतहीन यात्रा का अंत है या   यही से नया जीवन भी शुरू होता है , दोनों ही सत्य है ।  

पहला सत्य मार्ग प्रकाश स्तम्भ : उस केंद्र से इस केंद्र के जुड़ने का आभास और इसके साथ ही माया देवी  नग्न  आवरण - कलेवर - श्रिंगार विहीन  हो जाती है। 

( आप इसको  चक्र से जोड़े तो ये अवस्था "मूल" से सम्बंधित है। जो सांसारिकता को स्पष्ट करती है )

दूसरा सत्य मार्ग प्रकाश स्तम्भ : केंद्र से जुड़ के  मन और मस्तिष्क के घोड़े  बेलगाम नहीं , आज्ञा के गुलाम है।  

( ये अवस्था नीचे से दूसरी  अर्थात "स्वाधिष्ठान"  को इशारा करती है। जो पवित्रतम का उद्भवस्थल भी है जिसमे जनक और जानकी  दोनों संयोग  मिले है  )  

तीसरा सत्य मार्ग प्रकाश स्तम्भ :  केंद्र से जुड़ के जो  दीप प्रज्ज्वलित हो चुके , या जो हो रहे है  अथवा होने वाले है दूसरे स्पष्ट अर्थों में जो चल के  गुजर चुके  या जो चल रहे है  अथवा जो चलने वाले है , ये तीनो ही काल ; काल की दृष्टि में विभाजित नहीं  है समय की नदी एक है जिसका प्रवाह एक है। जो तिनके समान धारा में बह रहे है वे तो सर्वथा अज्ञानी है ही क्यूंकि बहता तिनका  अपने ही अस्तित्व से  बेखबर है  फिर वो धारा को कैसे  जानेगा ! कैसे उद्गम ! और कैसे अंत को जानेगा ! किन्तु एक कदम  जो आध्यात्मिक साहस का लेके   किनारे पे खड़े हो जाते है  उनमे से  भी  अनेक   द्वत्व भाव से बाहर नहीं हो पाये   वे ही मिलजुल कर शास्त्र जनित व्याख्या करके इस सत्य को पुनर्स्थापित करते है और   इस काल चक्र नाम की  नदी की  धरा को  तीन भागों में  बांटते है , १-  जहाँ से निकली  २-  जो सामने है  ३- जहाँ आगे जा मिलेगी !  और इस प्रकार तीन काल मनुष्य बुद्धि में आकार लेते है ( ये सही  की समय को बाँध के  कई व्याख्या सरल लगती है इसी कारन कई विषय अपनी सीढ़ी  बना लेते है ) पर इस नदी पे  बुद्धि से बांधा गया बाँध मायावी है  अपने वास्तविक स्वरुप में  काल निरंतर अपनी ही गति से निर्बाध प्रवाहित है। काल की  इस नदी को  विस्तृत  दृष्टि से अनुभव  करें  यही  तीसरा प्रकाशस्तंभ है , इस नदी में  न किनारे  बंटे  है न ही जलधारा  न कोई बाँध इसे बाँध सका। स्वभाव से स्वतंत्र है काल की निरंतर प्रवाहित  नदी। इस की  धारा  में  न कोई प्रथम  न द्वितीय  न तृतीय तीनो काल  एक है जिनका नाम सिर्फ " काल "  है , और इस प्रकाशस्तंभ तक पहुँचने वाले को तीनो काल का प्रवाह एक ही दीखता है ;  टुकड़े टुकड़े नहीं।  इसके सामने  सिर्फ काल उपस्थ्ति है , या ये अपने समूचे अस्तित्व के साथ काल  के सामने उपस्थ्ति है , दोनों एक ही बात है । कोई काल  न छोटा बड़ा न अच्छा न ख़राब  न व्याख्या की अनिवार्यता  न  बुद्धि का क्षुद्र  दुरूपयोग  आवश्यक।   एक जैसा विस्तार  एक जैसा फैलाव  जिसमें सब कुछ प्रवाहित है  ,युगो युगों में  कुछ न रुका न अटका न  बदला है ,  जो बदलने रुकने अटकने का परिचय देते है  वे मायावी है। 

बहुत स्पष्ट  शब्दों में अगर कहूँ तो  लौकिक धर्म भी नीति की इसी श्रेणी में आते है, राजनीति  तो प्रसिद्द  है ही क्यूंकि ये दोनों ही व्यवहार है जो अपनी अपनी  नीति बनाते  है जो मनुष्यों को  सामाजिक और चलने का मार्ग दिखाती है ।  फिर अन्य विषय है जैसे  विज्ञानं जिज्ञासा को पोषित करता है  ,  मनोविज्ञान  मन के व्यवहार  से जुड़ जाता है और फिर कला है  ये भी विषय  है पर चेतना के आकर्षण से जुड़ जाती  है।  भाषा  तो भाव को  कहने का माध्यम है वस्तुतः विषय  है ही नहीं।  

इसी  मानव व्यवहार में धर्म और धर्म से जुड़े व्यवहार उत्सव देवी देवता स्थापना  आदि है जो धार्मिक अनुष्ठानो द्वारा पोषित है जिनका भाव तो पवित्र है  की स्वभाव से उच्छृंखल मनुष्य , भय से युक्त कृतज्ञ और आभारी बने।   फिर  मनुष्य के जीवन से जुड़े  नैसर्गिक उत्सव माध्यम है जो अन्न और  कला से जुड़े है।  वस्तुतः सभी इस धरती से जुड़े सत्य की श्रेणी  में है मायावी के व्यवहार से प्रेरित स्वयं में मायावी ही  है ।  

( ये अवस्था  मणिपुर पे कार्य को प्रेरित करती है जो भय को काबू में करती है और भाव रूप में  ह्रदय को प्रवाहित होती है )

मध्य का मंथन :-

क्यूंकि अध्यात्म  स्व से शुरू होक स्व पे खतम होता है  ये  कहना  बार बार आवश्यक है , मन के भ्रम को दूर करने के लिए और ये एक महत्वपूर्ण पड़ाव है , यहाँ   स्व पे विचार  अधिक सघन होता है  अधिक आंतरिक  और अधिक  केंद्र से केंद्र का जुड़ाव  महसूस होता है 

 चौथा सत्य मार्ग का प्रकाशस्तंभ : अध्यात्म मार्ग के अभ्यासी  ही इस स्तम्भ के प्रकाश  को महसूस कर पाते है , अन्य  इसकी  दूर  से ही गुणात्मक व्याख्या  अथवा आलोचना  करते रह जाते है , तटस्थता  इस अवस्था के अभ्यासी का स्वभाव है . भटकाव  उलझन  और दूसरे की झोंपड़ी  की नीव कुरेदना इनका स्वभाव नहीं।  
इस स्तम्भ  का विशेष भाव :" मैं तटस्थ  हूँ , स्व में स्थित हूँ प्रकर्ति द्वारा  निरंतर प्रवाहित सन्देश तरंगे मुझमे प्रवेश प् रही है , जन्मदात्री  के संदेशो  को समझ प् रहां हूँ  और परम शक्तिशाली की योजना अनुसार  ही कर्म को जी रहा हु " .. 

( ये  विचार  तटस्थ हुए  भावचक्र पे विजय का साक्षी है )

पांचवां  सत्य मार्ग का प्रकाशस्तंभ : ' माया द्वारा रचित अब मात्र  क्रिया ही नहीं  प्रतिक्रिया भी मेरे अधीन है। मूलतः  यदि आप इस भाव को समझने की चेष्टा करें तो ये  आपके कंठ प्रदेश को प्रभावित  करता है  जिसके अधीन वाणी  है। 

छठा सत्य मार्ग का प्रकाशस्तंभ : यही मेरा प्रथम  और अंतिम आध्यात्मिक कर्तव्य / दायित्व  था  और है और रहेगा :" स्व संतुलन " , यही इस देह की आध्यात्मिक यात्रा का प्रारम्भ था और इसी की उपलब्धि इस देह यात्रा का अंत " अंतिम और  जुड़ा वृहत सत्य।  इसके अतिरिक्त अन्य कोई सत्य नहीं बचा जो इस देह से जुड़ा हो।  अन्य प्रकाशस्तंभ भी है जो इस सत्य मार्ग में भौतिक देह से परे  है।   

( ये प्रकाशस्तम्भ  संकल्प भाव है  और  मस्तक के मध्य भाग से प्रवाहित है , जिसको   भाषा  में समझे तो आग्यां चक्र का स्थान है । )

सातवां सत्य मार्ग का प्रकाशस्तंभ  : नहीं  नहीं ;  ये प्रकाशस्तंभ  मार्ग का नहीं वरन स्वयं में सत्य ही है  शिवोहम  का भाव  सोहम का भाव।  यही अंतिम चरण है अध्यात्म का।   

( ये  योग का अंतिम चरण  सहस्त्रधार है )

आपको ये सम्बन्ध जान के आश्चर्य होगा क्यूंकि मुझे भी हुआ है , इस नोट की शुरुआत  मात्र  सत्य और उसकी राह को समझने के लिए  हुई थी,जिसमे सात  प्रकाशस्तंभ  नजर आये ,  और इस नोट के प्रकाशन के  ठीक दो घंटे  बाद ये प्रकाशस्तंभ  सात चक्रो से खुदबखुद जुड़ गए। जिनको बाद में  क्रमबद्ध  यहाँ शामिल किया है , मुझे तो बहुत आश्चर्य हुआ  जो अभी यही  नयी माला आप सबसे शेयर कर रही हूँ।गुणात्मकता किस प्रकार अंदर ही अंदर एक सूत्र में पिरोई  हुई  है। मौलिकता  में भेद है ही नहीं।  आश्चर्यजनक ईश्वरतत्व सार्वभौमिक दिव्यता ।  

एकात्मकता 

अब आप इस को क्या कहेंगे !  

हैं न ! 

प्रणाम 

Sunday, 4 October 2015

मूल-सहस्त्रधार एक संयुक्त प्रकाशस्तंभ

here is nothing to choose accept self axis and nothing to do more than love

अस्तित्व की अस्तित्वगत स्वीकृति आध्यात्मिकता का प्रथम और अंतिम चरण 

दुनियां में कितना कुछ घट रहा है जो दो अर्थों में  सही  गलत सुख दुखः  लेन देन अर्थात सांसारिक व्यापार  स्वस्थ्य  रोग , और सब कुछ मिश्रित होके  सही और गलत नामके  के तराजू पे ही गिर रहा है  जिसकी डोरियाँ  लकड़ी की छड़ अर्थात आपसे जुडी है  जिसके मध्य पे  तुला नामक  खूंटी  है  , जब भी सही या गलत  किसी भी पलड़े पे गिरता है  मध्य भाग आंदोलित हो उठता है  और शुरू हो जाता है संतुलित  करने। . जो अज्ञानी के अनुसार असंभव ही है।   समुद्र की लहरें दोबारा समुद्र में फेंकने  जैसा कार्य है।  ज्ञान की  छाया में यही कार्य बाह्य आलम्बन  वैसे ही है  कुछ नहीं बदला  किन्तु आंतरिक  सौष्ठव से ये सहज संतुलित हो जाता है , इसमें कोई दुविधा नहीं।  किन्तु भ्रामक ज्ञान अधिक दुखदायी  और  सांसारिक द्वित्वता  से भरा होता है , अब अज्ञानी   अन्धकार से नहीं  बल्कि  अज्ञान के प्रकाश  से जूझ रहा होता है , ये अवस्था  विलक्षण है  जिसमे रहने वाले को ही अपनी वास्तविक स्थति का आभास नहीं होता। अज्ञानी  प्रयास कर सकता है  अन्धकार कम करने का किन्तु अज्ञानी  प्रकाश को  काम करने की सोच भी नहीं सकता  विपरीत  इसके वो सारे  प्रयास करेगा अपने इस लौकिक प्रकाश को बचा सके , जलाये रख सके।  

पहले इन्ही सही और गलत , सुख दुखः , लेन देन अर्थात सांसारिक व्यापार , स्वस्थ्य  रोग पे मन व्याख्या करता था, तुलना करता था , उलझता था , सुखी और दुखी होता था , और सामान्य रूप से व्यथित  भी होता था  ये प्रश्न भी अज्ञानता से भरा आज लगता है  किन्तु उस समय सहज और विद्वता भरा लगता था कि 'आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों '

किन्तु जब केंद्र से केंद्र जुड़ा तो जाना यही जुड़ाव एक सच है जैसे जन्म के अर्थ ही बदल गए बाकी सब भ्रम है ये विचार कितना स्पष्ट हो गया  । अपार ज्ञान के साथ कुछ बदल देने का भाव ही गलत साबित होता है क्यूंकि कुछ बदलता है ही नहीं , " प्रकृति की स्वीकृति "  जो जैसी  है वैसी है , प्रवृत्तियाँ तो सात रंगो जैसी है ऐसे ही चलेंगी और सभी प्रवृत्तियाँ अपने अस्तित्व के साथ जिन्दा भी रहेंगी जब तक मानव का अस्तित्व है , अपरा ज्ञान खुद से खुद को जोड़ने की अंतिम बात करता है और बस इस जुड़ाव के साथ ही सब मन और मस्तिष्क की दौड़ खत्म। फिर नदी का बहाव है और रास्ता जिसपर जलधार बहती है , ऎसे जल का रास्ता ही खुद मंजिल है । 

इस राह में जो महत्वपूर्ण है  वो  मानसरोवर के हंस  की तरह  मोती-मोती अलग करते जाना और कंकड़-पंक अर्थात  कीचड और रेत  को  छोड़ते  जाना। और स्पष्ट बोलू तो  मस्तिष्क  के अर्जन और विस्तार को क्रमबद्ध समझते हुए  प्रकर्ति के विस्तार को स्वीकार करना। और यहीं सांसारिकता से अलग आपका अपना स्वस्थ ध्यान सहायक होता है , यही  मस्तिष्क  से  तर्क और भाव को अलग करता है , वाणी को  सुदृढ़  और संकल्प को तेजवान। लेकिन ध्यान देने वाली बात है की  संसार से संसार ही मिलेगा , किसी और की उम्मीद भी गलत है , तत्व  से तत्व ही मिलेगा। क्यूंकि  ये सांसारिक  सुनार  की दूकान नहीं  जहाँ  कौड़ी दे के  बहुमूल्य  सोना और हीरा खरीदते है  यहाँ  तो कौड़ी दी तो बेमोल कौड़ी मिलेगी  अनमोल  भाव दिए तो बेशकीमती  भाव मिलेंगे  अत्तव की राह में  अत्तव को साधना है। इस  केंद्र  से  उस केंद्र  को साधेंगे तो "केंद्र" से मिलन होगा ।  गलती  हमारी नहीं हमारी समाज  व्यवस्था  ही ऐसी है  की पैसे से सब कुछ मिलता है , पर  भाव कैसे मिलेगा ?  यही मिथ का टूटना आरम्भ होता है  की माया से माया  और परम से परम  का  मिलान  ही संभव है। 

और इस भाव का साक्षी कभी खुद से कोई गलत भाव में लिप्त नहीं हो सकता। गलत से मेरा तात्पर्य जो मानवीय संवेदना के अनुकूल न हो। गलत से तात्पर्य सामाजिक प्रपंच नहीं जिनका मस्तिष्क जनक है । मूलभूत संवेदना से है जिसका केंद्र मनुष्य का मध्यस्थान है।  

विचारिये ! मनुष्य का मध्यस्थल क्या है ? जो स्वयं में उसका अपना केंद्र भी है।

धार्मिक-साहित्यिक सन्दर्भ में मध्य स्थल आप नाभि का नाम पाएंगे। पर आध्यात्मिक स्तर पे तात्विक शरीर मात्र सात चक्रो के मध्य ही है , जिसमे हाथ और पैर मात्र शरीर को लम्बाई देने का कार्य करते है। हलांकि सात शरीरों की भी अनुभूति की गयी है उनके आधार अलग है उनके सन्दर्भ अलग है पर ये सभी शरीर इन सातों चक्रों में ही समग्रता के साथ अनुशासित रूप से वास करते है । इन सभी को जानते हुए अनुभव करते हुए अंत में उर्जापुंज के रूप में अंतिम सूक्ष्तम् शरीर को जाना गया।

इन सात चक्रो का मध्य हृदयस्थान ही है। जिसपे सर्वाधिक भावनाओं का प्रभाव देखा गया है। और नाभि भय का स्थल है। जहाँ सर्वाधिक प्रभाव अपने भय का पड़ता है। वाणी जो भय और भाव से जुडी है संकल्प की ओर बढ़ती है और संकल्प पवित्रता की ओर। 





यही मूल-सहस्त्रधार-प्रकाशस्तंभ सही राह का प्रतीक और ज्ञानी की अपरा स्वतंत्रता स्थिती का उद्घोषक भी है।

Saturday, 3 October 2015

मानवीय कारागृह से मुक्त

तुम कान्हा , तुम राधा 

मीरा सूर कबीरा तुम्हीं 

अल्लाह की अजान तुम

परमात्मा के पुत्र तुम्हीं 

मंदिरों  की पुकार तुम्हीं

बुद्ध  नानक समेटे तुम

      समाये तुममे सारे जादू ......

ये कान्हा का निर्णय था की उन्हें कारागृह में जन्म लेना है , कारागृह से कब मुक्त होना है ये भी उनका ही निर्णय था। बड़ा प्रतीक है , बड़ी गहराई है , कुछ ऐसा कहने की कोशिश है विद्वानो की जो हमसबको अज्ञानता के अन्धकार से मुक्त कर सके। हमारी दृष्टि और विचार साफ़ हो , ताकि हम परम आत्मा से सहज हो मिल सके। 

आप किसी भी धर्म सम्प्रदाय से जुड़े हो या जन्मे हो फर्क नहीं पड़ता , सब उथले और हलके हो जायेंगे , बस एक बार अपने दिमाग को कारागृह से मुक्त करा ले । दिमाग के मुक्त होते ही सारी बेड़ियां अपने आप खुल जाएँगी , कारागृह के सभी द्वार स्वयं खुल जायेंगे , भीषण उफान से बहती नदी आपको स्वयं रास्ता दे देगी। और इस मुक्त ह्रदय और मस्तिष्क से आप जहाँ भी जायेंगे फिर कोई मंदिर मस्जिद चर्च का कारागृह आपको बंदी नहीं बना सकेगा। मानवीय कारागृह से आप स्वतंत्र है आप मुक्त है अभी और यहीं।

यदि समझ का सरोकार प्रेम से , सम्बन्धो से , रिश्तो नातों से अथवा सन्यास साध के सिर्फ घर से दूर जाने के लिए हो तो भ्रम है.....समझ का सम्बन्ध सामाजिक बगावत से नहीं... धार्मिक और राजनैतिक युद्ध से भी नहीं , दंगा फसाद तो बिलकुल नहीं ...... ज्ञान से है बुद्धि से है , इतना जान लेना की सामने खड्डा है काफी है की आप अब उसमे नहीं गिरेंगे। समझ का ये अर्थ नहीं की की आप चोर को पहचान के उसके पीछे हाथ धो के पड़ जाएँ। समझ का अर्थ ये भी है की अब ऊर्जा का समुचित सदुपोग ज्ञान की छाया में करेंगे अज्ञान के प्रकाश में नहीं। अब चोर और देव स्पष्ट हो गए है , अब आप छले नहीं जा सकेंगे। विद्वता का अर्थ ये भी है की अब आप अपने केंद्र से उस केंद्र से सीधा जुड़े है अब आपको मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं। मंदिर के घंटे मस्जिद की अजान और चर्च की बेल ह्रदय में है वहीँ से आप अपनी समस्त आराधना को अंजाम दे देते है , अब आप मानवीय कारागृह से मुक्त है । 

ओम प्रणाम

Friday, 25 September 2015

स्वागतम शुभ स्वागतम्


जहां आकृति है, 
जहां रूप है, 
वहां माया है।

उनके भी पार जो अरूप है, 
वह ब्रह्म है; 
वह सिर्फ विस्तार का नाम है
अनंत विस्तार का… 
!! ओशो उपनिषद !!

यहां रोज कोई मरता है। हमारे यहां रोज़ फूल वृक्ष से गिरता है, कि फल वृक्ष से गिरता है, यहां हम भी ज्यादा देर नहीं हो सकते। लाख अपने मन को समझाएं,  लाख अपने मन को बुझाएं, कैसे तुम धोखा दोगे ? इतने प्रमाणों के विपरीत तुम कैसे अपने को धोखा दोगे ?  सारे मरघट, सारे कब्रिस्तान प्रमाण हैं इस बात के कि यह जगह घर नहीं है। जैसे ही यह जीवन की व्यर्थता के दर्शन स्पष्ट हो जाता है। तब आदमी सुख की तलाश करता है, लेकिन सुख शाश्वत में ही हो सकता है। इस सूत्र पर ध्यान करना। सुख शाश्वत का लक्षण है। क्षणभंगुर में सुख नहीं हो सकता। यह जो पानी के बबूले जैसा जीवन है, इसमें तुम कितने ही भ्रम पैदा करो और कितने ही सपने देखो, सुख नहीं हो सकता।

!! ओशो !!

विद्वान का प्रयोजन इशारे तक है , इस अनुपम कार्य के लिए उसका आभार , व्यक्ति विशेष पे  अपनी आस्था का भावनात्मक बोझ परम आस्थावान हो के  न   डाले  कृपया  , उधार की खूँटी पे न लटके।    विद्वता  के साथ मात्र सत्य को संभालें।    समय की  बनी बनायीं  नदी पे बहते हुए धर्म और दर्शन के  भाषा  बहाव को  ध्यान में रख्हें।   जिस समय  काल में समाज में  संस्कृत ( पाली + प्राकृत की जननी ) अर्थात देववाणी  का चलन था।   विद्वानों द्वारा शास्त्र  की रचना  उसी भाषा में हुई , समस्त व्यव्हार  शास्त्रार्थ  कविता  ग्रन्थ  उसी भाषा में बने। और यही जीवजगत की  प्रकट संवेदनाओ का सच भी है   विचारों को वाणी  और वाणी को  भाषा  चाहिए ही चाहिए।  समय बीता  भाषा  ने अपना रुख बदला , वस्त्र बदले ,  फैशन बदला बोलचाल की भाषा  पाली  और प्राकृत  हुए   और  सिद्धार्थ ने  सर्वप्रथम  सत्य का साक्षात्कार  कर  ज्ञान फ़ैलाने  की उस आवश्यकता की गंभीरता  को जान  दर्शन को नए वस्त्र दिए  प्राकृत भाषा  में। अरसे  के बहाव के बाद  फिर  समय ने करवट लीऔर समय  ने फिर भाषा  व्यवहार में बदलाव किये।  अब  भाषा  देववाणी से देवनागरी में बदल गयी , जिसको आज कल की  खड़ी  बोली भी कहा जाता है ।   सत्य को जनसामान्य तक फिर से   पहुँचाना  था।  हमेशा की तरह एक  बार फिर उसी सत्य को नए  कलेवर  और आभूषण पहनाये गए , ध्यान दीजियेगा !! सत्य ने सिर्फ अपने वस्त्र और आभूषण बदले  । सत्य अटल  एक ही है , फिर  किसी देश काल  स्थान  भाषा और समय में  किसी के भी द्वारा कहा जाए , लिखा जाये  अथवा गीत बना के  गाया जाये । फिर  वो कृष्ण कहे या राम  , नानक कहें बुद्ध कहे,मीरा के भजन बन जाए या सूफी की नज्म  या कोई सद्गुरु उसे अपनी भाषा में कहे , उसी सत्य को वाल्मीकि ने अपनी तुलसी ने अपनी प्रचलित भाषा में कहा ,पर अपनी कथा में राम को किरदार दे दिया , कृष्ण ने स्वयं ही ज्ञान दिया गीता के रूप में अष्टावक्र ने स्वयं वो ज्ञान दिया,राम ने ऐसा कोई ज्ञान ग्रन्थ में नहीं दिया तो तुलसी और वाल्मीकि ने वो कमी अपने ग्रन्थ से पूरी कर दी ..... हाँ , तुलसी .... भक्ति की अजीबो गरीब धारा के जनक बन गए जिसमे  भक्त  बिना सोचे विचार के अपना सर्वस्व अपने प्रिय को  समर्पित करता है , जिस में  चरित्र-भक्ति धारा में सभी आज तक उलझे है और इन चरित्रों  की पूजा और भक्ति में  आकंठ  डूबे है  ;  वो भी अपनी अपनी अधूरी इक्छाओं के साथ , तुलसी जी  की तपस्या से उत्पन्न  गहरे अनुभव निश्चित ही सही है , संशय नहीं , पर लिखने  और विचार अभिव्यक्ति से भी पहले  विचार उपजने  का बिंदु है  और बिंदु से अभिव्यक्ति के बीच का  अंतराल महत्वपूर्ण है  , इस विचार उत्पत्ति  और कागज पे शब्द  के उभार  के बीच , लेखक के अथक प्रयास के बाद भी कुछ मौन बन के  भाव तरंग  छूट जाती  है  जिसको वो स्वयं  भी कहने में सक्षम नहीं ,   जिसमे चरित्र  अपना अपना अभिनय करते है और  समाज की विधान देते है , पर इन सबके पीछे तुलसी का अपनी तपस्या का ज्ञान छुप गया अनलिखा रह गया जिसको सिर्फ अनुभव किया जा सकता है  जो  रूढ़िवादियों तक नहीं संवेदनशील तक पहुँचता है , जिसका मर्म  ही है   " शुद्ध को शुद्ध ही चाहिए , इस भाव को मिलावट  मंजूर नहीं "  ये भी कहने की कोशिश की  .... पर .... ,  पात्रों/चरित्रों के माध्यम से भक्ति का महत्त्व भी  बताये, ...... पर ...... , हर तरीका  हर चरित्र   विधान और पूजा / अनुष्ठानों  के नीचे दब गया, रूढ़िवादी कट्टरपंथी रीतिरिवाजों में बंधे स्वविचार से विपरीत  इंसानो का खून करने में भी नहीं चूकते । कट्टरपंथी तो हर धर्म में पैदा हुए है  ।  जो अपने ढंग से ही धर्म को मानते और मनवाते है । पर सत्य इन सब स्वांग से विपरीत है , उसे इन सब व्यवहार से कोई लेनदेन ही नहीं । 

यही हादसा  अन्य प्रचलित धर्मों के साथ भी हुआ , अर्थ  होते चले गए , वाणी  की व्याख्या अनवरत  होती गयी नए नए  धार्मिकों  की  खुंटिया  (सम्प्रदाय ) भी बनती गयी और सत्य  कोहरे में  छिपता गया , क्यों ?  क्यूंकि सत्य तक पहुँचने  का वो रास्ता था ही नहीं , सत्य की सीढ़ी  तो सीधा  अंदर को उतरती है , और मौन को साधते  हुए चक्रों से गुजरती सीधा  केंद्र को छूते  ही , परम से मिल जीवंत हो जाती है।   जिसको  सूफी ने और संतों  ने जाना   भक्त  ( भक्त से  अर्थ  पत्थर के भगवन पूजने से नहीं  वरन  जिसकी लौ   जग के  परम को बढ़ती है  ऐसे  भक्त ) गीत द्वारा गाते है।   ये भाव ही अनूठा है   जीकर ही  अनुभव किया जा सकता है।  

सत्य बहुत सरल है सहज है किन्तु कलेवर अत्यंत उलझे हुए.....सत्य को जानिए , समझिए , जो संसार के तल पे सिर्फ प्रतीकात्मक है , और अध्यात्म के तल पे वो अकेला परम केंद्र है जो सभी केन्द्रों से बद्धः है । 

तात्विक-व्यक्ति को आधार बना शुद्ध सत्य पे अपनी शुद्ध आस्था का समर्पण करें। यही ज्ञान का आधार है और कहने वाले  का प्रयोजन भी यही है  ,  शुद्ध  का मेल शुद्ध से ही  उचित है।  कुछ समय बाद सत्य को फिर नए वस्त्र की आवश्यकता  पड़ेगी , क्यूकि   अभिव्यक्ति तो भाषा से ही संभव है , और वो भी बोलचाल की  जनसामान्य की।  जैसे ही बोलचाल का माध्यम बदलता है  सत्य अपने वस्त्र बदलता है।  स्वागत कीजिये  इस बदलते कलेवर का  आभूषण का।  पर सत्य  तो सत्य ही है।  वो चाहता है आप उसे शुद्ध उसी के रूप ने उसे स्वीकार करें।   भाषा के पीछे  बैठे सत्य को जाने।   अपनी श्रद्धा  अपना समर्पण  उस सत्य के लिए रख्हें।  वस्त्र पे अपनी आस्था और विश्वास को मत गिरने दें। बौद्धिक  रूप से तैयार  रहिये  एक बार फिर  स्वागत  कीजिये  उसी सत्य का  उसी अभिव्यक्ति का फिर बदले हुए वस्त्रो  और आभूषण  के साथ, बस इसी तरह  पुराने में से  इत्र  निकालते  हुए  नित नए  सुगन्धित और सुगठित  आकृति  में ढलता जाता है , यूँ  ही वख्त कथा कहानियों और परम्पराओं को समेटे  बहता जाता है ; वृहत-कालचक्र  के मध्य स्थल में  बहती हुई नदी के साथ । काल चक्र की  इस धारा  में सब कुछ परिवर्तित हो रहा  है सब कुछ तात्विक रूप से  बदल के नवीन हो रहा है।  और जो नहीं   बदल रहा वो सत्य   है  जो अकेला है  अपरिवर्तनशील है।  जिसको  समय ने गीता में कृष्ण से कहलवाया , उसी सत्य को  युग युग से  चेतनाएं अलग अलग नाम  से कहती आई है।  कृपया संज्ञा में उलझ इस जन्म की समय और ऊर्जा व्यर्थ न करें।  


वातायन  खुले रखें , करें स्वागत सुवासित बयार का
स्वागत करें इस बदलते कलेवर , इन आभूषणो का !
अनेक टिमटिम जलतेबुझते आस्था के ये रंगीन सच 
सत्य एक 'सत्य' है, निगाहों में से ओझल न होने दें !!

शुभकामनायें 

ओम प्रणाम

Monday, 21 September 2015

चक्र ( एक व्यंग )


21 September 2015 at 09:33
आईये  आईये  श्रीमन ,

आप भी आईये ; विश्वरूप का मुह खुला है , कृपया पंक्तिबद्ध कतार  में लगे लगे अपनी अपनी कला  का प्रदर्शन  जारी रखें ( कला बोले तो हंसना हँसाना ,  गाना , खेलना , चित्र , नृत्य ,  चतुराई  पोंगा है तो पोंगा गिरी , पंडित है तो पण्डितगिरी  , उछलना कूदना  जो भी आता है करते रहिये ; न न ,  बढ़ते रहिये ,  रुकना नहीं है , रुक सकते भी नहीं , अरे अरे , कतार तोड़ने का प्रयास और चतुराई  वयर्थ है यहां , इस दरबार में आपका स्थान  आपकी गति काल अर्थात आने जाने और कालांतर तक सुनियोजित है   तो छोटे प्रभु जी  अपने सांसारिक मस्तिष्क और तर्क और  दैहिक श्रम संकल्प को तनिक  शांत ही रखे और इसी  लाईन  में लगे-लगे  एक के पीछे एक  लगे हुए एक-एक कदम बढ़ते रहिये , ( स्मित रेख के साथ ) आपको क्या लगता है ! वहाँ ( मुख्य दरबार में  उसके समक्ष ) जा के चैन मिलेगा ! रुक पाएंगे ! दो क्षण  के लिए भी हाँफते ढाँपते सांस ले पाएंगे !  उसके सामने तो  आप  सर भी ठीक से झुका नहीं पाएंगे , और आगे बढ़ने का इशारा करते हुए  धक्का  दे दिया जायेगा और आप ढपकढपक  के वहीं  फिर वहीँ टपक जायेंगे दोबारा दर्शनदीर्घा  की पंक्ति में लग जाएंगे  दोबारा दर्शन के इक्छुक  बनके, क्युंकि ये गोल गोल घूमता  पहिया है काल का  जहाँ  आप खड़े है और वो गतिमान है  इसके ऊपर निरंतर चल के भी  ना तो आप आगे ही निकल सकते है  और  ना ही आप इससे बाहर  जा सकते , ये  आपकी सामर्थ्य से भी बाहर  है  हाँ  गतिमान होने का भाव ले सकते है , वो तो आप  आप कुछ न भी करें प्रयास तो भी आपका रोम रोम गतिमान है आप उसे रोक नहीं सकते।

अच्छा  अच्छा  , तो आप कहते है ,' प्रयास  तो किया ही जा सकता है '  जरूर किया जा सकता है , यही तो अद्भुत मानव स्वाभाव और शक्ति है !  कालातीत होने का प्रयास उत्तम है  । पर आप ही  इस तीव्र गति से  गोल गोल  घूमते काल चक्र के  जैसे ही किनारे जाएंगे   स्वयं ही घबरा के फिर मध्य में  आ जायेंगे।  क्यू की  फिर तो अनादि और अनंत में छलांग हो जाती  है और उस छलांग के लिए  अत्यधिक साहस चाहिए , अनूठी छलांग है , जन्मो जन्मो  इसी छलांग  के लिए कठोर तपस्या के बाद भी   ऊर्जाएं  साहस नहीं कर पाती ,  और इसी काल चक्र में घूमना  स्वीकार करती है।  फिर भी प्रयास में  कोई परहेज नहीं।  किन्तु श्रीमान प्रयास के लिए भी अपने सामर्थ्य का घेरा  परख लेना उत्तम है।  उस घेरे के अंदर ही कर्म और प्रयास संभव है।  वैसे  बृहत् काल चक्र के अंदर का  ये बड़ा घेरा - जिसके कारण ही आपको ये स्थान  मिला है और जो सिर्फ आपका  ही अर्जित किये प्रकाश  से प्रकाशित है  , ये ही आपके  कर्म मति  और गति का संचालक भी है।  पहले इससे तो भेंट कीजिये , फिर काल चक्र से बाहर  छलांग की सोचियेगा !

आप पंक्ति में लगे रहे मित्र  , और आपसे चर्चा  जारी  रहेगी , ये  जो चक्र  शब्द है इसको समझते है इसका  अर्थ ही  गोल घेरा  है , इस  शब्द  का अर्थ समझे तो मिली उम्र भी कम पड़ जाएगी , ये तरंगित घेरे  कर्म के और  भाव के है , शरीर के अपने घेरे  जो  सूक्ष्म्तम  कोशिका से लेकर मुख्यदेह में स्थित   ऊर्जा चक्रो  को पनाह देती है मनुष्य के शरीर  घेरे  में ऊर्जा चक्रो का स्वस्थ्य और कर्म की दृष्टि से बड़ा महत्त्व है , अद्भुत नाम है ऊर्जा चक्र , इस चक्र पे बार बार  गौर फरमाइयेगा , इस नन्हे शब्द के  गहन प्रभाव से बार बार आपका सामना होगा , ये  छोटे छोटे असंख्य घेरे यानि चक्र और ये असंख्य घेरे  अपना स्वयं का चक्र बनाते है  तरंगित भी और स्थूल भी  तथा  ये सभी किसी एक घेरे  अंदर रहते है फिर ये एक एक घेरे  मिलके  एक बड़े घेरे  में  विश्राम करते  है  और फिर ये एक बड़ा घेरा जैसे अनेक घेरे  किसी  एक घेरे  के अंदर निवासित है। इन्ही घेरो को समझते और तपस्या द्वारा पार करते करते आपका अपना कर्मघेरा  इस बृहत्  कालचक्र घेरे के ऊपर  इसी की गति से घूम रहा है। जैसे  तारामंडल  का गहन गहरा विस्तृत  समाज है   जो  कई आकाशगंगाओं  का निर्माण करती है ठीक वैसे ही तरंगित ऊर्जाओं का भी गहन और गहरा समाज घेरा  है  जो स्वयं के एक कण में भी पूर्ण है  तथा गुणात्मक चुंबकीय  घेरों में गोल गोल घूमते हुए अपने ही  गुरुत्वाकर्षण से बंधी है।  और आपको जान के महान आश्चर्य भी होगा की मुख्य रूप से  दो शब्दों  को लीजिये  समस्त   स्थूल  मिलके अपना चक्र बनाते है और समस्त तरंगित तरंगे  अपना चक्र बनाती है , और गुणातमक तल पे एक दूसरे से  जुड़े भी है आकर्षित भी है  और सहयोगी भी  है।  इनको कुछ निर्देश नहीं देना पड़ता ,  काल चक्र के ऊपर ये आपस में एक दूसरे से निरंतर संपर्क में है।  फिर भी  स्थूल के साथ मिल के  ये तरंगे निश्चित अवधि के लिए  कर्म करने  के लिए प्रकट होती है  ये कर्म  का पहिया  भी एक चक्र ही है  जिसमे ये तरंगे डोलती रहती है  और विभिन्न संबंधों में बंधी  निरंतर डोलना भी चाहती है।  और सभी मुक्ति का मार्ग जानते हुए भी   बंधन मुक्त नहीं होना चाहती  , ये ही इनका कर्म घेरा है। यानी हर ऊर्जा का अपना अपना चक्र।

क्या कहा !

जरा जोर से स्पष्ट बोलिए , यहाँ फ़ुसफ़ुसाना ठीक नहीं , अर्थ का अनर्थ हो जायेगा  कहना  कुछ  चाहते  थे , इन खड़े गणो की समझ में  कुछ आएगा , क्यूंकि  प्रथम तो आप संसार से आएं  है आपका मस्तिष्क और ह्रदय  अभी भी  गुरुत्वाकर्षण से  प्रभावित है  फिर जो भी आपने अपने प्रयास से सीखी  है  ये बेचारे आपकी उस  भाषा  और आपकी उस  कार्यप्रणाली  भी नहीं समझते  न ही  आप इनकी  तरंगित  कार्यशैली  और भाषा  से दोचार हुए है ,  और दूसरे इस तल  पे ऊर्जाओं की  भीड़ भारी है , असहनशीलता अधैर्य और शोर भी बहुत है    .......

अच्छा , अच्छा !  आजीवन योग  और तपस्या करी है , अच्छा कर्म से आप साधु है और  और बाल्यावस्था में ही आपने सन्यास भी धारण किया है तरंगो को  जानने का  आजीवन प्रयास किया है ,  आप जान चुके है  तरंगे  चक्रों में वास करती है  और आपके तात्विक शरीर का सञ्चालन करती है , आप बहुत बड़े और  पहुंचे हुए प्रसिद्द ज्ञानी है  !  हम्म्म ,  तो ठीक इस वी-आई-पी  वाली लाईन  में लग जाइए , दर्शन जल्दी मिलेगा,यहाँ धक्का तो नहीं पर  रुकने को भी नहीं मिलेगा   ……

क्या  कहा     ओहो  अच्छा  अच्छा

आपको  ऐसा वैसा  समझने का कार्य न किया जाये  आप तो बड़े वाले  वी-वी-आई-पी  है , ओहो ! तो आपने तपस्या  और योग के साथ व्यापार भी किया है  और देश में ही नहीं संसार में  नाम भी कमाया  है ! हम्म्म,गंभीर मसला है , अब तो आपके लिए  ये वाली एकदम विशिष्ट वर्ग की यही लाईन सही है ,  ये व्यापारियों की लाईन है , इसमें खड़े होने के लिए और अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए  अधिक  दान  देना पड़ता है और  भीड़ का धक्का भी नहीं लगेगा,  किन्तु ; सावधान !!  यहाँ इस पंक्ति में  सभी चतुर सूजान है ,खेले हुए मंझे खिलाडी है  पता नहीं कौन आपसे अधिक  मस्तिष्क वाला हो  या प्रभाशाली हो तो आपको आउट  कर ,  नहीं तो सर पे चढ़ कर , आपसे आगे निकल जाने की फ़िराक में हो  , यहाँ पहले से ही दानी ध्यानी ज्ञानी  सभी  प्रभावशाली  धार्मिक आध्यात्मिक  और राजनीति पारंगत  नेता  लगे हुए है।   कृपया इसी लाईन में लगे रहे और धीरे धीरे आगे अवश्य  बढ़ते रहे।

महानुभाव   फिर कुछ शायद कहा  आपने , क्या कहा  , जरा दोहराइये !

सदियों से तेज आंधी जैसी  धुल भरी हवाएँ यहाँ  चल रही है , और आप यही धुल चाटते  चाटते  थक चुके है  , और इस लाईन से भी बाहर  आना चाहते है , अच्छा अच्छा , अब तो  सभी लाईनो से ही बाहर आना है , ये लीजिये ; कहते कहते  स्वयं ही बाहर आ गए , क्यूंकि आप अब तक  सब समझ चुके है। ओहो, अच्छा अच्छा   न लाईन  और न भीड़ , सब छोड़ छाड़ दिया और फैसला लिया है की अब तो दर्शन ही नहीं करना ,  ! चलिए ये अवस्था भी अच्छी है , ( एक ओर इशारा करके )  वो देखिए गिनती के  लोग वही खड़े है आप जैसे ही सोचते है , आप भी वहीँ खड़े हो जाएँ , वे भी समस्त कर्म की व्यर्थता जान चुके है , अब  दो चार की लाईन नहीं लगती , इसलिए आप  स्वयं बनाये।  पर झुण्ड में ही रहिएगा वर्ना , हजारो की भीड़ में  खो सकते है ,  नहीं तो खुद ही भटक सकते है।  अपने धरती वाले रेडीमेड- सांसारिक-धनसंपदा से ख़रीदे संघ को नहीं स्व- अर्थात  आत्म-संघ को कस के  पकड़ के रखियेगा।

क्या कहा !!!

वापिस जा  रहे है !

कहाँ जायेंगे  लौट के ?

इस  राह के  आखिरी में  वो जो  जहाँ शुरुआत  है वो  अंतिम नुक्कड़  है,  वही ; पहली वाली  कतार  , वो सामान्य भीड़ वाली शुरू होती है ,  वो ही मिलेगी आपको !  पूर्व में ही कहा था न की आप काल चक्र   के ऊपर ही  अपने कर्म अर्जित प्रकाश घेरे के चक्र के अंदर  है  जो आपके ही अंदरुनी चक्रो को सहायता देते   है   और ये सभी चक्र स्वयं ही निरंतर  संपर्क में है इनको आपके मस्तिष्क की आवश्यकता भी नहीं  . तो यहाँ खड़े होने के लिए  अपने मस्तिष्क और हृयदाय की व्यर्थता को मान लीजिये।  जिसके दम पे आप संसार में फुदकते थे  यहाँ   भाव की  और तर्क की समस्त चालाकियां  व्यर्थ है।

फिलहाल  ; आगे की सुचना / दिशानिर्देश / उद्घोषणा का  इन्तजार कीजिये , तपस्या की  है  तो अर्जित  गुणों  का उपयोग स्वयं के ही संतुलन पे स्वयं की आंतरिक व्यवस्था के संतुलन पे कीजिये।

तनिक  धैर्य  धरिये ,
जरा चुप रहिये
चुप के साथ शांति भी आवश्यक है

शांति  और मौन का  अद्भुत सम्बन्ध है , जीवन यात्रा में बड़ा महत्त्व है , इसके अलावा आप कुछ कर भी नहीं सकते , अरे  नहीं नहीं  आपने ही तो कहा था ,' प्रयास' वाली बात।

अच्छा !

आप  बलशाली व्यक्तित्व के मालिक भी है संसार में  आपका कद हुआ करता था  लोग आपकी  कृपा पाने के लिए आपके आगे पीछे घूमते थे और तो और  जैसे आप यहाँ लाईन में लगे है  वहां लोग घंटो कतार में लगे रहते थे , ओहो  आपको सदगुरु  या  बुद्ध कहते थे  , फिर तो  आप अपनी असाधारण संकल्प शक्ति से  जरूर कुछ प्रयास कर भी सकते होंगे , ठीक है  तो पहले अपना पौरुष  और कर्ता  भाव भी पूर्ण  जी लीजिये , और जब  कुछ न कर सकने का लाचारी  नहीं वरन पराविद्वान-भाव गहरा जाये  फिर  सोचियेगा " जो जैसा है वैसा है उत्तम है और योग्य है  " सुख के साथ , पूर्ण स्वीकृति  के सहयोग से अंतरात्मा तक प्रसन्न  प्रसन्न रहिये  और खुश रहिये , और अपनी कर्म कतार  में लगे लगे काल चक्र में चलते रहिये , यही आशीर्वाद है  इस परम केंद्र के तीर्थस्थल का।  इसी आशीर्वाद के लिए ही आप  आये थे न  अनुष्ठान और संकल्प ले के !

क्या कहा !!

अब आप खुद को तमाशे का  हिस्सा  नहीं मान रहे है , हम्म्म  अच्छा है !  ठीक है सुंदर भाव है।  तमाशे में रहते हुए  आप तमाशे से ऊपर है , ऊपर के  चार चक्र केंद्र   ऊपर को उठ रहे है  अर्थात  ह्रदय  ( भाव ) वाणी  (अज्न )  संकल्प (अग्यान ) और सहस्त्रधार अर्थात  अंतिम ज्ञान  के अनुसार  आप तमाशे से बाहर  है , और मणिपुर (क्षुधा )  स्वाधिष्ठान ( भय ) और  मूल ( नैसर्गिक आवश्यकताओ की जड़ें ) से आप  धरती  से जुड़े है , यानी  जिसके पैर  जमीं पे  और हाथ  छूते  हो तभी  तो  आप बन गए  है  जोरबा  द  बुद्धा / सद्गुरु 

क्या कहा !!!

आपने सभी चक्रों  को कुशलता से साधा है , अब चक्रो से उत्पन्न विष आपको  सताते  नहीं और अमृत आपको सुख पहुंचते है , अर्थात आप ने प्रकृति  और   प्राकृतिक शक्तियों पे विजय  / फ़तेह  हासिल की है , शरीर  में रहते हुए  अब आप साक्षी भाव से  अपने चक्रो के बीच सामंजस्य और उनके द्वारा उत्पन्न  विष और अमृत का अवलोकन मात्र  करते है , पर ये अवलोकन भी तो बहाव ही है , नीचे  के चक्रो का ऊर्जा-बहाव नीचे जड़ों को और ऊपर के चक्रों का ऊर्जा- बहाव  ऊपर आस्मां को  ., यही है आपकी पूंजी  आपका चक्रीय बहाव त्रिशंकु सा  बुद्धत्व  को बह रहा है और आप जोरबा द बुद्धा  / त्रिशंकु  ,  पर प्रकति का एक नियम और भी है  वो है गति का , प्रवाह का और परिवर्तन का , तत्व तो इसमें है ही विशुद्ध  ऊर्जा इसमें विशेष सक्रिय है , किसी भी एक तल  पे आप रुक नहीं पाएंगे  , अपितु  हर तल पर तपस्या के साथ  आपके अनुष्ठान और  आपके संकल्प  में  गरुता आती जाएगी इसको आप गरिमा भी कह सकते है  ,  आपके द्वारा  उपलब्ध शक्तियों के अनुसार आपको  कार्य संकल्प  और जिम्मेदारी  दोनों का  वहन करना ही होगा , शक्तियों से  लालच को प्रवेश मत होने दीजिये , ये शक्तियां आपकी अपनी है  निजी है, और संसार की सम्पदा से इनका परिचय भी नहीं , इनको संसार के आचरण से मिलाने की भूल कभी मत कीजियेगा ,  ध्यान रखियेगा !  आपकी इक्षा शक्ति  और तपस्या शक्ति के अनुसार  ही आदि देव  और आदि देवी  आपके घूमते कालचक्र की गति का निर्धारण कर रहे है। उसी अनुसार  आपको जन्म और कर्म की प्रेरणा तथा  नैसर्गिक सहयोग  मिलता  रहेगा।  जिनपे आपको गर्व नहीं करना  मात्र  कृतार्थ होना है।

अब  आप सोचेंगे की  आदिदेव  और अदिदेवी दो क्यों है !  भई , आपने ही तो उनको  एक से दो किया है , बिलकुल अपने  जैसा आँख नाक मुह हाथ  पैर वाला  हंसने  रोने वाला परिवार वाला और एक नहीं  ऐसे अनेकानेक  अराध्य निर्मित कर दिए स्वयं  आपने अपने अराध्य को भी अपनी  श्रद्धा  और कमाया सांसारिक धन देने  के लिए  अपने  जैसा ही बना डाला  जैसा अपना घर बनाया  वैसा अराध्य  का भी  कीमती आलीशान घर बना दिया । क्षमा कीजियेगा , ये सब तो आपने ही किया है अपनी सुविधा के लिए , और भूल देखिये की भाव और कौड़ी  का संयोग भी  आपने ही करा दिया , आपका अराध्य तो आपसे जो चाहता था  आपने आज तक उसे दिया ही नहीं  आपका आराध्य तो अभी भूखा है नग्न है और अतृप्त  है  जबकि आप कहते है की आजीवन   उसके घर में  मौसम के अनुसार  उसे खाना और  कपडे और धन ; भावपूर्वक  देते ही रहे ।   निर्मित उनका देव और अदेव समाज, परिवार बच्चे कथा कहानिया  समस्याएं  समाधान, अच्छे सच्चे बच्चे, बुरे और अनैतिक मानव  समाज सब आपकी ही  तो सूक्ष्म बौद्धिक कारीगरी है , आप जितना देखते है  उसको कथा रूप में वर्णित कर पाते है  फिर उसी को सत्य मान लेते है ।  पूजा उपाय  आदि सब आपके ही तो है , आप भावों के अलावा और दे भी क्या सकते है  कुछ भी नहीं , फिर भी देने का स्वांग इत्ता बड़ा।  और तो और उसपे घमंड उससे भी बड़ा। वर्ना वो परम तो अभी भी एक ही शक्ति है।  

उफ़ !  अब ज्यादा मत सोचिये , आप जहाँ जैसे भी है , चलते रहिये ! कतार में लगे रहिये।  और कतार में लगे लगे नकारात्मक नहीं सकारात्मक इक्छा शक्ति  से जीवन व्यतीत कीजिये , हाँ ! अपने अंदर के प्रदुषण को अवश्य साफ़ करते रहिये  ताकि  साँसों के आवागमन के लिए  स्थान बना रहे वर्ना हृदयाघात का संक्रमण हो सकता है।

लेखक का  नोट :-

आपकी  ताजा जानकारी के लिए : अभी तो हम   सब  सफाई कर ही नहीं रहे , कचरा  फैला के  नन्हे बालक सदृश  इधर उधर देख रहे है और भरपूर  प्रयास कर रहे है  की कोई यथोचित पैसे लेके हमारे अंदर और  बाहर  की जमी  गन्दगी को साफ़ करने  की जिम्मेदारी ले ले।

हैं न  ! यही  सच है न !

जी हाँ ! हम सफाई का प्रथम पाठ अभी सीख रहे है ट्यूशन  ले के  भरपूर श्री युक्त श्रद्धा के साथ ; क्यूंकि  " बाहर  की सफाई का भी  वो ही विधान है  जो अंदर की सफाई है  वो ही नियम है " अनुशासन " , सफाई से रहना भी एक कला है , Art of Living  है जो  एक  ध्यान जैसा ही गहरा भाव  है। और  ये कला हमें  शरीर आयु से प्रौढ़  हो के भी बालक समान ही सीखनी है  उसी  के लिए  हम जगह जगह खूब पैसा दे रहे है , पर सफाई फिर भी  न बाहर है ना ही अंदर।  क्यों !  क्यूंकि ये भी चक्र हो गया है , आप दे रहे है वो ले रहे है , आप अपनी जिम्मेदारी दूसरों पे डाल  रहे है  और दूसरे संस्था  का खर्च और व्यवस्था  का बोझ आपके लिए आपके  ही पैसों  से  उठा रहे है , और आप वहीँ के वहींं  बिलकुल  कोल्हू के बैल की तरह गोल गोल  एक ही धुरी के चक्कर काट रहे है  जन्मों से , जन्मो से कैसे  वो ऐसे की  वर्ना ज्ञान की एक लहर तो आती , अगर एक भी लहर नहीं आ रही मतलब की  ऊर्जा के द्वार खुलना बाकी है ।   अब देखिये ; सुव्यवस्थति और  संतुलित  साफ़ जीवन सीखने  आप आश्रम जाते है  वह दान देते है  संस्था  के जीवन के लिए  , संस्था  के सञ्चालन  के लिए भी  संचालन करता  होंगे  जो आपके लिए काम कर रहे है दिन रात , दूरी तरफ उनके सारे प्रयास की  आप जैसे ही बेचैन लोग अधिक से अधिक आये दान दें और संस्था   चलत्ती रहे। ये सम्बन्ध भी  अस्पताल डॉक्टर और मरीज जैसा ही है।  बन गया न गोल गोल घूमता चक्र।   और जैसे ही गोल घेरा पूरा हुआ जान लो माया  देवी का नृत्य  चल रहा है , दानी धार्मिक  आध्यात्मिक राजनैतिक सभी माया के प्रभाव में है , कितने भी बड़े अनुभवी , तपस्वी हो  , योगी हो  पर  गोल घेरा पूरा होते ही माया चक्र के अंदर लट्टू की तरह घूम रहे   है , चक्र से बाहर  नहीं।  अभी  तो  वैचारिक स्तर पे ही हम ज्ञान और अज्ञान  के चक्र में डोल  रहे है  …यहाँ तक की भावनाओ को समझ उनसे  भी पार हो जाना है तो और उच्च स्थति  है ,   किसी भी चक्र को पूर्ण होने से पहले तोड़ देना ही माया के पार हो जाना है , फिर द्वित्व का अर्थ ही समाप्त हो जाता है , स्वयं से ,स्वयं को ही सीखना  और सिखाना भी  स्वतः  सहज और सरल है ।

 महाज्ञानी  महापराक्रमी  राजा  विक्रम  और बेताल   से सभी परिचित है ,  आईये दोहराते है बेताल विक्रम से क्या कहता था ,'  इस कथा (जन्म समाज  व्यापर परिवार )  की समस्या  का हल  यदि जान बुझ के नहीं बताओगे  , तो तुम्हारे सर के टुकड़े   हो जायेंगे  और यदि  तुम बोले  तो मैं चला "  यही है  सभी ज्ञानियों की स्थति है।  हा हा हा !

और फिर अभी तो इन माया चक्र में फंसे दुष्कर गंभीर  हालातों में  गुरु और शिष्य  दोनों को चक्र तोड़ बाहर  आना है , जरा सोचिये उस साक्षित्व का स्तर  क्या होगा , क्या आप अंदाजा लगा सकते है !   कितना सहज और कितना सुवासित /

कल्पना कर पा  रहे  है न ! जिसकी  कल्पना  ही इतनी सुन्दर  हो  उसका  आचरण , नहीं नहीं सदाचरण  और  व्यवहार  , नहीं नहीं सद्व्यवहार सुन्दर होना ही है , और इस आचरण को उपलब्ध जैसे आप है  वैसा ही संसार का कण कण  हो जाये तो अध्यात्म का कार्य   पूरा हो जाये।

मित्र प्रणाम 

Saturday, 19 September 2015

Awakening / colorenergy play (chakra)




  Before start practice of  awakening / or work for chakra  
things to work during meditation  to  Mana :-

* This is must to understand that what created  by mind and what is
nature gives us  ! during  filtration many aspect get clear . mostly illusive
rooms created by mind and  very basics created by nature .

* In practice  gradually as  moving up with chakras  practitioner  able to see
Maaya is The only mental product , isn't it !  and  In show of Maaya-
dance  ; Maaya itself production house of  Illusive conditions (conditions
are  only conditioning ) appears as real , isn't it !

* From tatva eyes  all going in front look real and  stubborn mind  change
not accepts ,  though whatever appears through
Illusive eyes ; is changeable , and this is the pain of grabber-mind
here  mind is  forceful captive of heart (emotions) .

Just opposite of Ignorant-Mind  when we connect  wisely with basics  of root (cause ) or with nature ; slowly the  immense pain cause of changeability get reduced cos wise knows-well basics never ever get change .

* Testing-scale : Mind can only fight with self-created conditioned conditions but
never ever eliminate basics from tatva , . they weaved strongly, merged and
rooted , effort to fight with nature get major cos of the defeat of self-ego.


Awakened know about all senselessness of all fights with nature the way he starts only to manage-well and lives-well forever. 


SPIRITUAL AWAKENING is a  TRUE MIRROR of  TRUE-SELF 

Wise Work hard Only for self-enhancement,  Nailed only with self-centred / axis .. other than none of the coupling exist, wise always find self as Non-judgmental, Loving, Compassionate and filled with gratitude.  anyone can define this aspect as Spiritual selfishness.

http://myspiritualitydiscourses.blogspot.in/2015/09/the-7-chakras-and-endocrine-glands.html

The 7 Chakras and Endocrine Glands Relation


before  watching the video, suggested reading the any of one above  Link